Home | cooperative | जयपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने किया अपेक्स बैंक का विजिट

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने किया अपेक्स बैंक का विजिट

सार 

Jaipur : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) प्रधान कार्यालय का विजिट कर कहा कि, सहकार कार्मिकों में अनुशासन, ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से ही आमजन और किसानों में सहकारिता की मजबूत छवि की जा सकती हैं स्थापित…

WhatsApp Image 2025 06 23 at 07.44.27 1
छत्तीसगढ़ राज्य शीर्ष सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट करते अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक संजय पाठक (Mkm News Jaipur)

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 23 जून | ‘‘राजस्थान राज्य में सहकारी संस्थाओं में व्यवसाय की अपूर्व क्षमता है। यहां ’सहकार से समृद्धि’ तभी संभव है जब अधिक से अधिक युवा सहकारिता से जुड़े..। सहकार कार्मिकों में अनुशासन, ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से ही हम आमजन और किसानों में सहकारिता की मजबूत छवि स्थापित पर सकते हैं।’’ यह बात छत्तीसगढ़ राज्य शीर्ष सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने कही हैं । दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अध्यक्ष गुप्ता ने राजस्थान राज्य सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विजिट किया। उनका स्वागत अपेक्स बैंक प्रबंध निदेशक संजय पाठक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और राजस्थानी साफा पहनाकर किया ।

साथ ही, राजस्थान में चल रही विभिन्न योजनाएं के साथ फाइनेंशियल इंक्लूजन गेटवे (FIG) और पैक्स कंप्यूटराइजेशन के बारे में अवगत कराते हुए प्रबंध निदेशक संजय पाठक ने बताया कि राजस्थान में किसानों को अंगूठा निशानी या आधार (Aadhaar) ओटीपी (Otp) के माध्यम से ही ऋण राशि का भुगतान किया जाता है, जिससे किसान को उसके द्वारा लिए गए ऋण की संपूर्ण राशि प्राप्त होती है । राजस्थान में सहकारी ढांचा मजबूत होने के साथ साथ ईमानदार, पारदर्शी और तकनीकी रूप से दक्ष है।

WhatsApp Image 2025 06 23 at 07.44.27
राजस्थान राज्य सहकारी बैंक का विजिट करते छत्तीसगढ़ राज्य शीर्ष सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता (Mkm News Jaipur)

वही केदार नाथ गुप्ता ने भी छत्तीसगढ राज्य सहकारी बैंक की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया कि जिस तरह हम योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ और सुखी बना सकते हैं, उसी तरह सहकारी बैंकों को तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और सुदृढ़ बनाकर सुधार लाया जा सकता है। इस दौरान अपेक्स बैंक महाप्रबंधक पी. के. नाग, उप महाप्रबंधक (आईटी) पीयूष जी नारायण, उप महाप्रबंधक परिचालन रितेश जैन, उप महाप्रबंधक (लेखा वित्त) अमित कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक किरण वर्मा, सहा.महाप्रबंधक सूरजभान सिंह आमेरा सहित जनसंपर्क अधिकारी शिवचरण सिंह गुर्जर, प्रबंधक गजेंद्र छाबड़ा, अमित शर्मा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!