Home | cooperative | जालोर | भूति सहकारी समिति को किया सम्मानित

भूति सहकारी समिति को किया सम्मानित

02 766
Bhuti Cooperative Society honored

जालोर । डिजिटल डेस्क I 28 दिसम्बर I दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 62वीं वार्षिक आमसभा बुधवार को प्रधान कार्यालय सभा भवन में आयोजित हुई । आयोजित आमसभा में वर्ष 2021-22 के दौरान अल्पकालीन फसली ऋण वितरण व बकाया ऋणों की वसूली में सराहनीय कार्य कर शाखा में प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों को बैंक प्रशासक व प्रबंध निदेशक के.के.मीणा द्वारा सम्मानित किया गया । जिसमें शाखा आहोर में अल्पकालीन फसली वितरण व बकाया ऋणों की वसूली में उत्कृर्ष करने पर बैंक प्रबंध निदेशक द्वारा भूति ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष वीराराम मीणा व समिति व्यवस्थापक सुरेश कुमार को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । समिति व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी ने समिति को सम्मानित करने पर बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!