Home बाड़मेर सात हजार से ज्यादा किसानों को फसली ऋण वितरित

सात हजार से ज्यादा किसानों को फसली ऋण वितरित

अब तक 7590 किसानों को 34.02 करोड़ वितरित

बाङमेर 14 जुलाई 2021 . दी बाङमेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा गुङामालानी द्वारा कार्यक्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियो के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋण 7 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को 34 करोङ का ऋण वितरण किया जा चुका है। ऋण पर्यवेक्षक रायमलराम नेहरा ने बताया कि अल्पकालीन फसली ऋण खरीफ सीजन में वितरण लक्ष्य के अनुसार शाखा गुङामालानी मे अब तक 7590 किसानों को 34.02 करोड़ वितरित हो चुके हैं। 31 जुलाई तक ऋण प्राप्त करने वालों को फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा। शाखा के कार्यक्षेत्र की11 ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से फसली ऋण वितरण करने का कार्य किया जा रहा है

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!