Home कोटा संभाग सहकारिता की नई उड़ान: करवर जीएसएस को मिली 5 बीघा भूमि, अब किसानों को मिलेंगे आधुनिक भंडार व संसाधन

सहकारिता की नई उड़ान: करवर जीएसएस को मिली 5 बीघा भूमि, अब किसानों को मिलेंगे आधुनिक भंडार व संसाधन

सार 

​बूँदी ,अन्नदाता की आय बढ़ाने और भंडारण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, 99 वर्ष की लीज पर आवंटित हुई जमीन

विस्तार 

​बूंदी/करवर। डिजिटल डेस्क 18 जुलाई सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए करवर ग्राम सेवा सहकारी समिति ने विकास की एक नई इबारत लिखी है। क्षेत्र के किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और सुरक्षित भंडारण की सुविधा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने करवर जीएसएस को 5 बीघा भूमि आवंटित कर एक बड़ी सौगात दी है। इस भूमि पर विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत अत्याधुनिक वेयरहाउस और प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी।समिति अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने बताया कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस भूमि की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जिला कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र से अधिक भूमि की आवश्यकता होने पर प्रस्ताव को राज्य सरकार के राजस्व विभाग के पास भेजा गया था।

सहकारिता को सशक्त बनाने की नीति के तहत सरकार ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए 6 अप्रैल 2026 को विधिवत स्वीकृति प्रदान कर दी। इस बड़ी उपलब्धि के लिए समिति ने 18 लाख 24 हजार 295 रुपये की राशि भी राजकोष में जमा कराने के पश्चात नैनवां उपखंड अधिकारी द्वारा ग्राम करवर की खसरा संख्या 3325/2478 में से 0.8090 हैक्टेयर (लगभग 5 बीघा) सिवायचक भूमि अन्न भंडारण निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई थी। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव द्वारा जारी आदेशानुसार, यह भूमि अब ‘ग्राम सेवा सहकारी समिति, करवर’ को 99 वर्ष की लीज पर आवंटित की गई है।

​विशेषज्ञों का मानना है कि इन सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। अत्याधुनिक वेयरहाउस और प्रसंस्करण इकाइयों के निर्माण से स्थानीय किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इससे न केवल किसानों को अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। समिति की इस पहल से करवर क्षेत्र के किसान नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों के साथ समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!