Home बालोतरा किसानों के लिए सहकारी समितियां वरदान साबित : विधायक हमीर सिंह भायल

किसानों के लिए सहकारी समितियां वरदान साबित : विधायक हमीर सिंह भायल

सार 

Balotra : आज ग्राम सेवा सहकारी समिति धीरा से विधायक श्री हमीर सिंह भायल ने राजस्थान सरकार के सहकार सदस्यता अभियान पखवाड़ा (2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025) की शुरुआत कर कहा  सहकारी समितियां किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं 

556530847 122234415728036792 6616804768160765275 n

विस्तार 

बालोतरा, 2 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के सहकार सदस्यता अभियान पखवाड़ा (2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025) की शुरुआत आज ग्राम सेवा सहकारी समिति धीरा से विधायक श्री हमीर सिंह भायल ने की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियां किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
श्री भायल ने बताया कि किसानों को खरीफ और रबी सीजन में साख सीमा के आधार पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही सहकारी समितियों के माध्यम से कृषक मित्र ऋण, मकान ऋण, दुकान ऋण जैसी कई सुविधाएं भी किसानों को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार हर ग्राम पंचायत में नई सहकारी समिति गठित करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके तहत 3000 से अधिक नई समितियों के गठन की तैयारी की जा रही है, जिससे आमजन को स्थानीय स्तर पर मिनी बैंक जैसी सुविधाएं मिल सकें।
557719960 122234415776036792 3136779515446890642 n
उन्होंने बताया कि सहकार सदस्यता अभियान के दौरान नए सदस्य जोड़ने, ग्राम पंचायतवार समितियों की मजबूती, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, आमसभा आयोजन, समय-समय पर ऑडिट करवाने, नई डेयरियों और मिनी बैंक खोलने, गोदाम निर्माण और भूमि चिह्नित करने जैसे कार्य भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों को हर संभव सुविधा समय पर दी जाए। किसानों की साख सीमा बढ़ाने, फसल बीमा कराने और कृषि अनुदान राशि का समय पर वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर बाड़मेर सीसीबी बैंक के एमडी वासुदेव पालीवाल, विशन सिंह, स्वरूप सिंह, अभय सिंह, अर्जुन सिंह, देवी सिंह, भीखा राम, सुरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!