Home | cooperative | पाली | किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए मत्स्य उद्योग की किसी भी गतिविधि से जुड़े लोगों से आवेदन आमंत्रित

किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए मत्स्य उद्योग की किसी भी गतिविधि से जुड़े लोगों से आवेदन आमंत्रित

पाली, 03 जनवरी। मत्स्य विकास अधिकारी कार्यालय में केन्द्र सरकार की किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए मत्स्य उद्योग की किसी भी गतिविधि से जुड़े लोगों से आवेदन आमंत्रित किए है।
मत्स्य विकास अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार की किसान क्रेडिट कार्ड योजना से समस्त मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभान्वित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले के मत्स्य उद्योग की किसी भी गतिविधि से जुड़े (मत्स्य पालन, मत्स्य विपणन, खरीद-बेचान) जुड़े लोग किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए मत्स्य विकास अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए दो फोटो, आधार या वोटर कार्ड, पेन कार्ड, जलाशय का लाईसेंस अथवा मत्स्य क्षेत्र की किसी भी गतिविधि से जुड़ा दस्तावेज तथा बैंक डायरी की फोटोकॉपी आवेदन के साथ आवश्यक रूप से जमा करवाना होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!