Home | cooperative | राष्ट्रीय | सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर आधार साझा नहीं किया जाना चाहिए : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण

सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर आधार साझा नहीं किया जाना चाहिए : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण

NPIC 2022123018217 e1672405968173
FILE PHOTO

नई दिल्ली I 30 दिसम्बर I भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने कहा है कि सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर आधार साझा नहीं किया जाना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि आधार कार्ड धारकों को किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या संस्थान को आधार ओटीपी नहीं बताना चाहिए। इसके अलावा एम-आधार का पिन भी किसी को बताने से बचा जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि आधार कार्ड धारकों को उपलब्ध लाभ और सेवाएं लेने के लिए गोपनीय तरीके से आधार का प्रयोग करना चाहिए। आधार निवासियों के लिए डिजिटल पहचान है और यह ऑफलाइन या ऑनलाइन पहचान स्थापित करने के काम में आता है। मत्रालय ने कहा है कि प्राधिकरण कुछ समय के लिए आधार बंद करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। अगर कोई कुछ समय के लिए आधार का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है तो वह इसे कुछ समय के लिए बंद करा सकता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!