Home | cooperative | पाली | आवंटन सलाहकार समिति द्वारा कुल 107 आवेदनों पर होगा साक्षात्कार

आवंटन सलाहकार समिति द्वारा कुल 107 आवेदनों पर होगा साक्षात्कार

306534806 579074407350367 9101071249796530078 n 300x169
A total of 107 applications will be interviewed by the Allocation Advisory Committee.

पाली, 15 सितम्बर। जिले में रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य दुकान के लिए खाद्य विभाग द्वारा आवंटन सलाहकार समिति द्वारा कुल 107 आवेदकों के लिए निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार किया जाएगा।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि 16 सितम्बर को मारवाड़ जंक्शन तहसील के लिए प्राप्त 9 आवेदनों का साक्षात्कार पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन में किया जाएगा। इसी प्रकार पंचायत समिति सोजत में 19 सितम्बर को 20 आवेदन के लिए, रायपुर में 20 सितम्बर को 15, जैतारण में 27 सितम्बर को 13 एवं रानी तहसील में 28 सितम्बर को प्राप्त 11 आवेदनों पर संबंधित पंचायत समिति में साक्षात्कार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर को पाली के 31, सुमेरपुर के एक तथा रोहट के 7 आवेदन पर जिला रसद कार्यालय पाली में साक्षात्कार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले की उपखण्ड बाली व देसूरी में आवंटन सलाहकार समिति का गठन नहीं होने के कारण इन स्थानों के लिए आवंटन सलाहकार समिति का गठन होने के पश्चात साक्षात्कार किया जाएगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!