Home | cooperative | राज्य | सीसीबी शाखा धुम्बड़िया उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित

सीसीबी शाखा धुम्बड़िया उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित

02 768
CCB branch Dhumbadia honored for doing excellent work

जालोर । डिजिटल डेस्क I 29 दिसम्बर I दी जालोर सेण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (The Jalore Central Co-Operative Bank) की 62वीं वार्षिक साधारण सभा में बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर निशान्त जैन व प्रबंध निदेशक के.के.मीणा द्वारा बैंक की शाखा धुम्बड़िया में वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान ऋण वितरण, अमानत वृद्धि, एनपीए ऋण वसूली व नॉनफण्ड आय में उत्कृष्ट कार्य कर बैंक में प्रथम स्थान पर रहने वाली शाखा धुम्बड़िया के शाखा प्रबधंक प्रमोद कुमार सुन्देशा (Pramod Kumar Sundesha, branch manager of branch Dhumbadia) को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शाखा कार्य क्षेत्र में अल्पकालीन फसली ऋण वितरण कार्यक्रम एवं फसल बीमा योजना क्रियान्विति में सराहनीय कार्य करने पर कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक डायाराम देवासी (Officiating Loan Supervisor Dayaram Devasi) को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिया गया।

02 767

साथ ही, शाखा कार्यक्षेत्र में अल्पकालीन फसली ऋण वितरण के साथ-साथ बकाया ऋणों की वसूली में ईमानदारी तथा लगन से कार्य करने पर नरसाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति (Narsana Village Service Cooperative Society) के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह सोलंकी व व्यवस्थापक डायाराम देवासी को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर बैंक द्वारा सम्मानित किया गया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!