Home राज्य डॉ निरमा विश्नोई के समिति अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

डॉ निरमा विश्नोई के समिति अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

जालोर । डिजिटल डेस्क I 25 सितम्बर I जिले की बिछावाड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति में चौथे चरण के चुनाव में सुश्री डॉ. निरमा विश्नोई के समिति अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बाड़मेर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की धौरीमन्ना शाखा के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक भागीरथराम विश्नोई ने बधाई दी । वही,निर्वाचन अधिकारी भेराराम विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में उपाध्यक्ष पद पर वगतसिंह राजपुत, संचालक मण्डल सदस्य के तौर पर सुरेश कुमार विश्नोई, हकमाराम कोली, श्रवणकुमार खोखर, रामलाल विश्नोई, रेवतसिंह राजपूत, सदराम विश्नोई, इन्द्रसिंह राजपुरोहित, भमाराम कोली, भंवराराम मेघवाल, श्रीमति मंगलीदेवी विश्नोई चुने गए है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!