Home नागौर सहकारी समिति में संचालक मण्डल के 12 सदस्य चुने गए निर्विरोध

सहकारी समिति में संचालक मण्डल के 12 सदस्य चुने गए निर्विरोध

02 607 300x224
12 members of the board of directors were elected unopposed in the cooperative society,

नागौर । डिजिटल डेस्क I 6 सितम्बर I जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति कोलिया (Village Service Cooperative Society Kolia) में संचालक मण्डल के सदस्य की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई। मंगलवार को नाम वापसी पर निर्वाचन अधिकारी शिवजीराम कुड़िया ने समिति के 12 सदस्य निर्विरोध चुने जाने की जानकारी दी । जिसमें वार्ड संख्या 1 से रामनिवास, 2 से टिकूराम, 3 से राधाकिशन, 4 से शिवनारायण, 5 से रामेश्वर, 7 से रतनाराम, 10 से हणुताराम, 11 से भिवाराम, 12 से श्रवणराम वही, 6 से गलकूदेवी, 8 से रतनीदेवी, 9 से सोभांग कंवर को निर्विरोध संचालक मण्डल सदस्य के पद पर चुने जाने पर समिति व्यवस्थापक सुरेश कुमार चाहर ने समिति कार्यक्षेत्र से जुड़े समस्त सदस्यों व ग्रामीणों का आभार जताया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!