
जालोर । डिजिटल डेस्क I 26 अगस्त I जिले की नरसाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) में संचालक बोर्ड के चुनाव को लेकर समिति मुख्यालय पर निर्वाचन नोटिस और वार्डवार 1717 सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया । समिति व्यवस्थापक डायाराम देवासी ने बताया कि जिला इकाई रिटर्निग अधिकारी व उप रजिस्ट्रार, (District Unit Returning Officer and Deputy Registrar) सहकारी समितियां, जालोर द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नरसाणा सहकारी समिति (Narsana Cooperative Society) में दिनांक 26 अगस्त को समिति मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यक्रम सूचना एवं प्रस्तावित मतदाता वार्डवार सूचियों मय आरक्षणवार चस्पा की जाकर दिनांक 31 अगस्त को मध्यान्ह 1.00 बजे तक आक्षेप ऐतराज चाहे गये है, जिस पर उसी दिन सुनवाई की जाकर अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन व चस्पा की जावेगी। तत्पश्चात् दिनांक 6 सितम्बर को कार्यक्रमानुसार नाम निर्देशन पत्र प्रातः 9 बजे से 11 बजे प्राप्त किये जावेंगे जिसकी जॉंच व नाम वापसी उसी दिन की जाकर निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन (वार्डवार) किया जाकर चस्पा किया जावेगा, एवं उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जावेगा। समिति में मतदान की आवश्यकता होने पर वार्डवार मतदान 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक किया जावेगा। 15 सितम्बर को मतगणना होगी, मतगणना बाद परिणाम की घोषणा की जाकर 16 सितम्बर को पदाधिकारियों (अध्यक्ष व उपाध्यक्ष) का निर्वाचन होगा।
जैसावास जीएसएस में भी मतदाता सूची का प्रकाशन

जिले की जैसावास ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) में संचालक बोर्ड के चुनाव को लेकर समिति मुख्यालय पर निर्वाचन नोटिस और वार्डवार सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया ।
हाडेचा जीएसएस में भी मतदाता सूची का प्रकाशन

जिले की हाडेचा ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) में संचालक बोर्ड के चुनाव को लेकर समिति मुख्यालय पर निर्वाचन नोटिस और वार्डवार सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया ।


