Home राज्य भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी किसानों को राहत एकमुश्त समझौता योजना की अवधि 30 जून तक बढ़ी

भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी किसानों को राहत एकमुश्त समझौता योजना की अवधि 30 जून तक बढ़ी

जालोर 18 मई। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के मध्यनजर किसान वर्ग को राहत देते हुए सहकारी भूमि विकास बैंकों के ऋणी किसानों के हित में एकमुश्त समझौता योजना की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2021 तक की गई है। योजना के तहत अवधिपार श्रेणी के किसानों द्वारा अवधिपार खाते का निस्तारण करने पर अवधिपार ब्याज एवं दंडनीय ब्याज की 50 प्रतिशत तक राशि माफ करने का प्रावधान है।
जालोर सहकारी भूमि विकास बैंक के सचिव नारायण सिंह ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किसानों को कोरोना महामारी में ऋण का चुकारा करने में हो रही परेशानियों में राहत प्रदान करते हुए एकमुश्त समझौता योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत सहकारी भूमि विकास बैंकों के सभी प्रकार के कृषि एवं अकृषि ऋण जो 1 जुलाई 2019 को अवधिपार हो चुके है, ऐसे अवधिपार श्रेणी के किसान अब 30 जून, 2021 तक अपना अवधिपार ऋण चुकाकर राहत का लाभ उठाते हुए नियमित किसान की श्रेणी में आ सकेंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार को ऋण का चुकारा करने पर सम्पूर्ण बकाया ब्याज, दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च में माफी दी जायेगी। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए बैंक कार्यालय नम्बर 02973-222285, बैंक सचिव नारायण सिंह (9462878273), बैंक के अधिकारी प्रदीप वर्मा (9414565576) अथवा बैंक के कैशियर सुखराम विश्नोई (9982775501) से सम्पर्क किया जा सकता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!