Home राज्य राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन का नया प्रांतीय नेतृत्व घोषित

राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन का नया प्रांतीय नेतृत्व घोषित

सार

राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने सुदृढ़ीकरण के लिए नागौर से भंवरा राम को संरक्षक, बाड़मेर से श्रवण सिंह को महासचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।

विस्तार

जयपुर | प्रदेश डेस्क 28 अगस्त | राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय नेतृत्व ने ट्रेड यूनियन एक्ट, 1926 एवं यूनियन के नियमानुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संगठन के सुचारू संचालन, सुदृढ़ीकरण और अनुशासित कार्यप्रणाली के लिए निष्ठावान साथियों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया है। जारी आदेश के अनुसार नागौर से श्री भंवरा राम को संरक्षक, बाड़मेर से श्री श्रवण सिंह राठौड़ को प्रदेश महासचिव, श्रीगंगानगर से श्री प्रगट सिंह को उपाध्यक्ष तथा अलवर से श्री ओम प्रकाश शर्मा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​यूनियन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार सैदावत, प्रदेशाध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत और प्रदेश संगठन मंत्री रमेशकुमार ढाका द्वारा इस सूची के जारी होने के बाद संगठन के त्रिस्तरीय ढांचागत तंत्र को एक नई मजबूती मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रांतीय नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूर्ण अपेक्षा की है कि वे संगठन की गरिमा, सामूहिक निर्णयों और अनुशासन का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। सहकारिता की भावना को सर्वोपरि रखते हुए ये सभी पदाधिकारी राजस्थान भर के समस्त व्यवस्थापकों, सहायक व्यवस्थापकों एवं सेल्समैनों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

​यूनियन के इस कदम से प्रदेश के समस्त सहकारिता कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत मंच तैयार हुआ है, जिससे उनके हितों से जुड़े मामलों में त्वरित और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो सकेगी। सभी का मानना है कि यह नया नेतृत्व सहकारी आंदोलन को एक नई ऊर्जा, एकता और भावनात्मक संबल प्रदान करेगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!