Home बाड़मेर BCCB शाखा में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, ग्राहकों को बांटे एटीएम कार्ड

BCCB शाखा में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे, ग्राहकों को बांटे एटीएम कार्ड

सार 

Barmer : सहकारिता विभाग के ‘परिंडा बांधो अभियान’ के तहत बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शाखा सवाऊ पदमसिंह में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। साथ ही ग्राहकों को रुपे एटीएम कार्ड बांटे गए और भीषण गर्मी में उनके लिए ठंडे पानी व छाया की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

विस्तार 

बाड़मेर। डिजिटल डेस्क | 27 मई | सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार मूक पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए चलाए जा रहे ‘परिंडा बांधो अभियान’ के तहत दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की सवाऊ पदमसिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और उनके दाने-पानी (चुग्गे) की पुख्ता व्यवस्था की गई। बैंक के मुख्य प्रबंधक अमराराम चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से ग्रीष्म ऋतु में मूक जीवों की प्यास बुझाने के लिए जारी निर्देशों के तहत यह मानवीय पहल की गई है।

इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रबंधक द्वारा शाखा के निरीक्षण के साथ-साथ बैंक ग्राहकों को रुपे एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए। शाखा प्रबंधक शुभम शर्मा ने जानकारी दी कि मुख्य प्रबंधक ने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने और ग्राहक सेवा में निरंतर सुधार करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीव्र गर्मी को देखते हुए शाखा और संबद्ध समितियों में आने वाले ग्राहकों व आगंतुकों के लिए छाया तथा ठंडे पानी की मटकियों की उचित व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस सेवा कार्य और वितरण कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक राजेश सिंह, अचलाराम, व्यवस्थापक कलाराम, ओंकार सिंह, जोगाराम सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी और स्थानीय ग्राहक उपस्थित रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!