Home बाड़मेर सहकारिता विभाग के निर्देश पर बाड़मेर CCB ने शुरू किया ‘परिंडा बांधो अभियान’

सहकारिता विभाग के निर्देश पर बाड़मेर CCB ने शुरू किया ‘परिंडा बांधो अभियान’

सार 

Barmer : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने सहकारिता विभाग के निर्देश पर ‘परिंडा बांधो अभियान’ शुरू किया है। इसके तहत बैंक शाखाओं और सहकारी समितियों में मूक पक्षियों के लिए दाना-पानी और ग्राहकों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है।

विस्तार 

बाड़मेर। डिजिटल डेस्क | 20 मई | सहकारिता विभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा ‘परिंडा बांधो अभियान’ का विधिवत शुभारंभ और क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। सीसीबी प्रबंध निदेशक अनिल बिश्नोई ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा मूक पशु-पक्षियों के लिए ग्रीष्म ऋतु में पानी और चुगे की व्यवस्था करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बैंक के प्रधान कार्यालय, सभी शाखाओं, बैंक से संबद्ध ग्राम सेवा सहकारी समितियों और अन्य सहकारी संस्थाओं में परिंडे, जल पात्र एवं चुगा पात्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बैंक के प्रधान कार्यालय तथा कृषि उपज मंडी शाखा में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा परिंडे बांधकर जल व चुगे की व्यवस्था की गई।

अभियान के बारे में आगे जानकारी देते हुए बैंक अधिशाषी अधिकारी सुरेश चंद्र मीणा व मुख्य प्रबंधक अमरा राम पटेल ने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रधान कार्यालय और सभी शाखाओं में आने वाले ग्राहकों व आगंतुकों को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल जल की मटकियां और छाया की व्यवस्था करने हेतु सभी शाखाओं व समितियों को निर्देशित किया गया है। वही, आगामी दिनों में बैंक शाखाओं व सहकारी संस्थाओं में भामाशाहों तथा जन सहयोग के माध्यम से व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर पक्षियों हेतु जल परिंडे व चुगा की व्यवस्था और आगंतुकों के लिए छाया व शीतल जल का प्रबंध किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य प्रबंधक भंवरलाल बिश्नोई, निरीक्षक सुनील बाना, सविता रानी, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश सिंह, जगदीश चंद्र, दिनेश बंसल, मोहित सैनी, मोतीलाल, अमन सैनी, प्रिया शर्मा, नीलम, गौरव भादू, गौरव पारीक, रूपाराम, डमरा राम, तगाराम सहित बैंक व सहकारी संस्थाओं के कई कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!