Home जयपुर जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक आयोजित होगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’

जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक आयोजित होगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’

सार 

Jaipur :  17 से 26 अप्रेल तक जवाहर कला केन्द्र में ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ आयोजित होगा। इसमें देश भर की सहकारी संस्थाएं शुद्ध मसाले, ऑर्गेनिक उत्पाद और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी व बिक्री करेंगी।

विस्तार 

जयपुर, 11 अप्रेल। जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान सहित केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों की सहकारी संस्थाएं शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मसालों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी। मेले में कुल 150 स्टॉल्स लगाई जाएंगी, जहाँ जीआई टैग उत्पाद, ड्राई फ्रूट्स, ऑर्गेनिक सामान और क्षेत्रीय विशिष्ट मसाले उपलब्ध होंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए यहाँ निशुल्क मोबाइल चक्की, प्रतिदिन लक्की ड्रॉ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। यह मेला महिला समूहों और सहकारी समितियों के उत्पादों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के साथ-साथ जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रमुख केंद्र है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!