Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता मंत्री का बड़ा बयान : कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सहकारिता मंत्री का बड़ा बयान : कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सार 

Jaipur : राजस्थान में PACS/LAMPS कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बीच सहकारिता मंत्री ने चित्तौड़गढ़ प्रतिनिधिमंडल को मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। 

WhatsApp Image 2026 03 29 at 12.18.50 e1774767750754

विस्तार 

चित्तौड़गढ़ । डिजिटल डेस्क । 29 मार्च । सरकार सहकारी कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, सम्मान और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह वक्तव्य सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिया है । दरअसल, राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जिला इकाई चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक से उनके गृह क्षेत्र डूंगला में मुलाकात की। इसके पश्चात सहकारिता मंत्री गौतम दक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जिला इकाई चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को विस्तार से रखा। सभी विषयों को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया है। गौरतलब हैं कि राजस्थान की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी में पिछले एक महीने से कार्य बहिष्कार पर हैं ।

कैडर गठन और वेतन सुरक्षा की प्रमुख मांग

संघर्ष समिति जिला इकाई चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व ने मंत्री के समक्ष अपनी लंबित मांगों को पुरजोर तरीके से रखा। कर्मचारियों की मुख्य मांग कैडर गठन को लेकर है, ताकि उन्हें विभागीय नीतियों के चलते आ रही मासिक वेतन की समस्याओं से मुक्ति मिल सके और उनकी सेवा सुरक्षित हो सके। प्रतिनिधिमंडल में चित्तौड़गढ़ के साथ-साथ प्रतापगढ़ जिले के यूनियन पदाधिकारी और कार्मिक भी शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026 03 29 at 12.18.51 e1774767773254

​कार्य बहिष्कार से चरमराई व्यवस्था, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

गौरतलब है कि पिछले एक माह से अधिक समय से प्रदेश की अधिकांश पैक्स-लैम्पस में कामकाज पूरी तरह ठप है। इस हड़ताल का व्यापक असर अब दिखने लगा है। कार्य बहिष्कार के कारण समितियों में ताले लटके हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (JCCB) की शाखाओं में पिछले दो दिनों से खरीफ ऋण वसूली जमा कराने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है, क्योंकि जमीनी स्तर पर समितियों में काम करने वाला कोई नहीं है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!