Home बाड़मेर मृतक किसान की पत्नी को सुपुर्द किया गया 10 लाख रुपए का चेक

मृतक किसान की पत्नी को सुपुर्द किया गया 10 लाख रुपए का चेक

सार 

Barmer : पन्नोंणयों का तला सहकारी समिति (Pacs) के ऋणी सदस्य हुड्डासर निवासी देदाराम सुथार की वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटना में मृत्योपरांत क्लेम राशि का चेक सुपुर्द किया गया

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 7 जनवरी | जिले के केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की कृषि उपज मंडी शाखा अंतर्गत संचालित पन्नोंणयों का तला ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) के ऋणी किसान सदस्य देदाराम सुथार की वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी । वही पन्नोंणयों का तला ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) से दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रीमियम कटा होने के चलते उनकी पत्नी श्रीमती चंपा देवी को केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) शाखा कृषि उपज मंडी के शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार की ओर से व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए का चेक सुपुर्द किया गया । इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश सिंह, शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक दिव्यांश मटोलिया, बैंकिंग सहायक गौरव पारीक, ऋण पर्यवेक्षक (LS) चेनाराम हुड्डा, करना राम चौधरी आदि मौजूद रहें ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!