Home जयपुर सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

सार 

Jaipur : 72वां अखिल भारतीय सहकार सप्ताह- “सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना” विषय पर राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

227607 Image 29f2eee1 f3fe 439c a849 255f41ea2b6b

विस्तार 

जयपुर, 16 नवम्बर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के अंतर्गत देशभर में मनाये जा रहे 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक (SLDB) द्वारा रविवार को “सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना”  विषय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक (PLDB) चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री बद्रीलाल जाट ने की।
उन्होंने  सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं और केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता पर वर्तमान सरकार का विशेष रूप से फोकस है और  मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  एवं सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए राज्य में सहकारिता सेक्टर को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को और मजबूती दें, इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी।
कार्यक्रम में विभिन्न प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के अध्यक्षों सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा रविवार को विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
227607 HomePage fbf4fd37 3838 443e 8638 a77d53f3f24f

ग्रामीण विकास में भूमि विकास बैंकों की महती भूमिका

राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक (SLDB) के प्रबंध निदेशक (MD) जितेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाने में राज्य सरकार की दीर्घकालीन कृषि एवं गैर कृषि ऋणों पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये का दीर्घकालीन ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में भूमि विकास बैंकों की महती भूमिका रही है। विगत कुछ वर्षों से कमजोर होती जा रही भूमि विकास बैंकों की स्थिति को मजबूत करने एवं किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लाई गई एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता

राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) के प्रबंध निदेशक (MD) संजय पाठक ने कृषक कल्याण एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए उन्हें समुचित रूप से क्रियान्वित करने का आव्हान किया। राजस्थान राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री इंदर सिंह ने सहकारिता में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बिना लोकतांत्रिक व्यवस्था के सहकारिता के सिद्धांतों पर काम करना कठिन है। सहकारिता का विकास लोकतांत्रिक व्यवस्था से ही सुचारू रूप से संभव हो सकता है। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के दीर्घकालीन साख सेक्टर की मजबूत हो रही स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा भूमि विकास बैंकों के लिए लाई गई एकमुश्त समझौता योजना के सफल क्रियान्वयन से इन बैंकों का पुनरुद्धार संभव हो सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!