Home बाड़मेर बाड़मेर सीसीबी की वार्षिक आमसभा सोमवार को

बाड़मेर सीसीबी की वार्षिक आमसभा सोमवार को

सार 

Barmer : दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 64वीं वार्षिक आमसभा 29 सितंबर को दोपहर 12ः30 बजे प्रधान कार्यालय महावीर नगर बाड़मेर में होगी आयोजित

विस्तार 

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 28 सितम्बर | दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (BCCB) की 64वीं वार्षिक आमसभा (AGM) जिला कलक्टर (DM) एवं बैंक प्रशासक टीना डाबी की अध्यक्षता में 29 सितंबर को दोपहर 12ः30 बजे प्रधान कार्यालय महावीर नगर बाड़मेर में आयोजित होगी । इस संबंध में सीसीबी प्रबंध निदेशक (MD) वासुदेव पालीवाल ने बताया कि बैंक की सदस्य समितियां के प्रतिनिधियों को वार्षिक प्रतिवेदन प्रेषित कर दिए गए हैं। साथ ही, वार्षिक आम सभा में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के अलावा विगत आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखों, बजट का अनुमोदन, वार्षिक विकास कार्य योजना का अनुमोदन सहित सदस्य समितियां एवं किसान हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आमसभा में बैंक से संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समितियों की अतिरिक्त क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, दूध उत्पादक सरकारी समितियों, बुनकर, महिला समितियों सहित अन्य सदस्य समितियों के प्रतिनिधियों की ओर से भाग लिया जाएगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!