Home पाली मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना के तहत भूपेन्द्र को 10 लाख 60 हजार रूपये की राहत मिली

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना के तहत भूपेन्द्र को 10 लाख 60 हजार रूपये की राहत मिली

506040642 1245718194019315 8093403923400386456 n
पाली | डिजिटल डेस्क | 11 जून | पाली सहकारी भूमि विकास बैंक में लागू राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी बजट घोषणा ‘‘मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना’’ के तहत् आज पाली बैंक के ऋणी कृषक भुपेन्द्र सिंह चिमनपुरा बाली द्वारा 6.50 लाख रूपयें नकद जमा करके कुल 1060388 रूपयें की राहत प्राप्त की। भुपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा सहकारिता मंत्री का आभार जताते हुए कहा भूमि विकास बैंक के पुराने अवधिपार ऋणियों के लिए शानदार योजना है इससे उनको बड़ी राहत् मिलेगी तथा अपनी रहनसुदा भूमि रहनमुक्त करवाने में मदद मिलेगी। जिला सहकारी भूमि विकास बैंक एवं उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ, पाली सचिव व उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बैंक में अभी तक 48.17 लाख की राशि जमा करके 36 किसानों को 90.48 लाख राहत दी गई है। सचिव बैंक ने बताया कि जिन किसानों द्वारा 30 जून तक 25% राशि जमा नहीं करवाई जाएगी वो इस योजना का लाभ नहीं ले पायेंगे तथा ऐसे अकृषि ऋणियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस दौरान बैंक में प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्रसिंह उपस्थित रहें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!