Home राज्य सहकारी बैंकों में प्लेसमेंट एजेंसी से संविदा कार्यरत कर्मियों को नियमित करें सरकार – आमेरा

सहकारी बैंकों में प्लेसमेंट एजेंसी से संविदा कार्यरत कर्मियों को नियमित करें सरकार – आमेरा

सार 

Jaipur : राज्य सरकार ने प्लेसमेंट एजेन्सी के माध्यम से कार्यरत कार्मिको को नियमित करने के के लिए कार्मिक विभाग के अधीन राजकीय संस्था का गठन करने की बजट घोषणा की हैं, जिसकी पालना में सहकारिता विभाग द्वारा अपेक्स बैंक, सीसीबी, पीएलडीबी से इन संविदा कर्मियों की किसी प्रकार की नहीं मांगी गई सूचना

WhatsApp Image 2025 02 19 at 18.20.21 196262e8 e1739969609293

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क । 23 मई । प्रदेश के राज्य सहकारी बैंक, 29 केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) एवं एसएलडीबी, 36 प्राथमिक भूमि विकास बैंकों (PLDB) में पिछले कई सालों से प्लेसमेंट एजेन्सी के माध्यम से संविदा पर बैंकिग कार्य कर रहें समस्त कार्मिकों को नियमित करने की मांग सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव एवं पंजीयक को पत्र लिखकर उठाई हैं ।

उन्होने बताया कि राज्य सरकार ने प्लेसमेंट एजेन्सी के माध्यम से कार्यरत कार्मिको को नियमित करने के के लिए कार्मिक विभाग के अधीन राजकीय संस्था का गठन करने की बजट घोषणा की हैं । जिसकी पालना में समस्त विभागों की ओर से प्लेसमेंट एजेंसी व संविदा कर्मियों की सूचना मांगी गई है । लेकिन सहकारिता विभाग द्वारा अपेक्स बैंक, सीसीबी, पीएलडीबी से इन संविदा कर्मियों की किसी प्रकार की सूचना नहीं मांगी गई हैं । उन्होने सहकारी बैंकों में संविदा पर कार्यरत लगभग 1000 कर्मियों की सूचना लेने के पश्चात कार्मिक विभाग की प्रक्रिया से जोड़ने की मांग उठाई हैं ।

सहकार नेता आमेरा ने बताया कि राज्य के सभी सहकारी बैंकों में पिछले 35 वर्षों से सहायक कर्मी (चपरासी) एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की कोई भर्ती नहीं हुई है । इन बैंकों में नियमित कार्य प्रकृति के इन रिक्त पदों पर प्लेसमेंट एजेंसी से संविदा पर सहायक कर्मी, चपरासी, कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में योग्य, शिक्षित व लंबे बैंक कार्यानुभव से दक्ष कार्मिक नियोजित है । वही बैंकों में रिक्त पद की स्थिती को लेकर आमेरा ने सुझाव दिया कि इन बैकों में आज भी पद रिक्त है, जिन पर कार्मिक की ज़रूरत है तो इन अनुभवी, जांचे परखे कार्मिक से बेहतर विकल्प हो नहीं सकता, उनके अनुसार, इन कामिकों को नियमित किया जाना समाजिकता, मानवता, न्यायोचित व क़ानूनी रूप से भी व्यावहारिक होगा ।

https://www.youtube.com/watch?v=kvaaNhfgkEc

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!