Home राज्य ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने किया पैक्स के दैनिक कार्यो का बहिष्कार

ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने किया पैक्स के दैनिक कार्यो का बहिष्कार

सार 

Alwar : राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर के प्रदेश महामंत्री एवं अलवर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सैदावत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अलवर एवं बैंक प्रशासक को लम्बित मांगों के निस्तारण के लिए दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025 05 22 at 22.36.44 e72f28af
बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए यूनियन पदाधिकारी (Mkm News Alwar)

विस्तार 

अलवर । 22 मई | डिजिटल डेस्क | जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा आज पैक्स के समस्त दैनिक कार्यो का बहिष्कार कर दिया गया हैं, यह कार्य बहिष्कार जिला कलेक्टर अलवर एवं बैंक प्रशासक सीसीबी अलवर को राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन (RMCSEU) यूनिट अलवर के द्वारा ज्ञापन देने के पश्चात किया गया हैं ।

WhatsApp Image 2025 05 22 at 23.15.36 9e9ce588

वही पूर्व में प्रबंध निदेशक सीसीबी अलवर को लंबित मांगों के संबंध में कई बार ज्ञापन देने के बावजूद ग्राम सेवा सहकारी समितियों से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने का हवाला देते हुए ज्ञापन में बताया गया कि हिस्सा राशि सीधे बैंक द्वारा काटी जाकर बैंक के पास ही रख दी जाती हैं और ग्राम सेवा सहकारी समितियों को हिस्सा राशि का कोई जवाब नहीं दिया जाता हैं, जबकि 6 प्रतिशत ऋण अनुपात में हिस्सा राशि रखने का राज्य सरकार स्तर से स्पष्ट आदेश होने के बावजूद बैंक द्वारा 10 से 12 प्रतिशत राशि ली जा रही हैं और वर्ष 2020 के बाद से समितियों को किसी प्रकार की हिस्सा राशि नहीं लौटाई गई हैं, जिसका समायोजन करवाने की मांग उठाई गई हैं ।

साथ ही समितियों पर लगाए गए 10 से 15 लाख रुपए के एरियर ब्याज को रिवर्स करने, अल्पकालीन फसली ऋण की राशि 10 प्रतिशत बढ़ाने एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान की राशि अग्रिम रुप से देने तथा जयपुर सीसीबी की तर्ज पर अलग से BGL खाता खोलने के अलावा सहकारी समिति व्यवस्थापकों को व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराने के लिए Cash Credit limit (CCL) बनाने की मांग उठाई हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!