Home जयपुर संभाग और जिला स्तर पर भी होने चाहिए मसाला मेले जैसे आयोजन – सहकारिता मंत्री

संभाग और जिला स्तर पर भी होने चाहिए मसाला मेले जैसे आयोजन – सहकारिता मंत्री

सार 

Jaipur : जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार तथा प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का दीप प्रज्ज्वलन कर तथा फीता काटकर किया शुभारम्भ 

192688 Image d4ab1993 1fac 4648 9bbb a969c828a90d
फीता काटकर सहकार मसाला मेले शुभारम्भ करते सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक (Mkm News Jaipur)

विस्तार 

जयपुर, 9 मई। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। इस तरह के मेलों का आयोजन संभाग और जिला स्तर पर भी होना चाहिए। ऐसे आयोजनों से सहकारी संस्थाओं द्वारा तैयार उत्पादों को उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि हम सब सहकारिता के ध्येय वाक्य ‘एक सबके लिए, सब एक के लिए’ को आत्मसात कर सहकारी सेक्टर को मजबूत करें ताकि देश के हर नागरिक को इसका लाभ मिले।
सहकारिता मंत्री ने शुक्रवार को जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां श्रीमती मंजू राजपाल की उपस्थिति में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का दीप प्रज्ज्वलन कर तथा फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की स्वदेशी की भावना को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।
इससे पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव ने मेले में लगी स्टॉल्स का अवलोकन कर देश-प्रदेश की सहकारी समितियों द्वारा विक्रय के लिए लाए गए मसालों एवं अन्य उत्पादों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफैड) द्वारा वर्ष 2003 से प्रतिवर्ष मसाला मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण मसालों के साथ ही अन्य उत्पाद उचित दाम पर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होते हैं, जिससे यह जयपुरवासियों की खास पसंद बन चुका है। मसाला मेले के आयोजन से आमजन का सहकारी उत्पादों पर विश्वास भी बढ़ रहा है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 की थीम पर 18 मई तक यह मेला आयोजित किया जा रहा है।
192688 Image 148f463b d608 434f 9e39 0ffe0e94d8b2
जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले का अवलोकन करते सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक (Mkm News Jaipur)
मेले में राजस्थान के साथ ही केरल, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों की सहकारी समितियों के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। साबुत और पीसे हुए मसालों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट उत्पाद राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध कराये गए हैं। मेले में आगन्तुक ग्राहकों के लिए प्रतिदिन लक्की ड्रॉ एवं समापन पर मेगा बम्पर ड्रॉ की व्यवस्था भी की गई है। मेले के शुभारम्भ के अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) एवं कॉनफैड की प्रबंध निदेशक श्रीमती शिल्पी पांडे सहित विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं सहकारजन उपस्थित रहे।

पोर्टल और पोस्टर का किया विमोचन

सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा तैयार करवाए गए पोर्टल का रिमोट का बटन दबाकर विमोचन किया। यह पोर्टल मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना को क्रियान्वित करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने विभिन्न प्राथमिक भूमि विकास बैंकों के अध्यक्षों की उपस्थिति में योजना के पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही, पांच ऋणी किसानों को ऋण राहत प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

192688 Image d6843d05 e033 4c20 85a4 a1cd51ebd69f
ऋणी किसानों को ऋण राहत प्रमाण पत्र वितरित करते सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक (Mkm News Jaipur)

श्री दक ने इस अवसर पर दो प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां को राजस्थान राज्य सहकारी बैंक के माइक्रो एटीएम वितरित किए तथा ’म्हारो खातों, म्हारो बैंक’ अभियान के तहत बचत खाते खोले जाने हेतु पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भावना है कि किसान आगे बढ़े, इसीलिए भूमि विकास बैंकों के ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना लाई गई है। श्री दक ने कहा कि ‘म्हारो खातो, म्हारो बैंक’ अभियान का नाम हर व्यक्ति की जुबां पर आना चाहिए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!