Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता मंत्री के न्यायालय में सुनवाई का समय बदला

सहकारिता मंत्री के न्यायालय में सुनवाई का समय बदला

nehru sahkar bhawan
Nehru Sahkar bhawan (File Photo Mkm News Jaipur)
जयपुर,27 मार्च। राज्य सरकार द्वारा एक आदेश जारी कर सहकारिता मंत्री के न्यायालय में सुनवाई का समय बदलकर दोपहर 2.30 बजे के स्थान पर प्रातः 11.00 बजे किया गया है। सहकारिता विभाग के सहायक शासन सचिव श्री जी.एस.चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान सहकारी सोसाइटी अधिनियम 2001 की धारा 104 एवं 107 के तहत दर्ज अपील व निगरानी के प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 11 बजे से होगी। उन्होंने बताया कि यह समय 15 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!