Home | जालोर | ग्रामों को बैंकिंग सुविधाओं से जोडे़ तथा आमजन को वित्तीय साक्षरता के प्रति करें जागरूक-जोगेश्वर गर्ग

ग्रामों को बैंकिंग सुविधाओं से जोडे़ तथा आमजन को वित्तीय साक्षरता के प्रति करें जागरूक-जोगेश्वर गर्ग

सार 

Jalore : राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए जागरूकता कैंप आयोजित करने तथा उद्यमिता विकास पर जोर दिया। उन्होंने जिले में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित गांवों की पहचान कर बैंक अथवा बी.सी.पॉइंट के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की बात कही

189544 HomePage dc84cd61 04e6 4f39 8f75 ebc9e29c5d46

विस्तार 

जालोर 18 मार्च। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तृतीय तिमाही बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए जागरूकता कैंप आयोजित करने तथा उद्यमिता विकास पर जोर दिया। उन्होंने जिले में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित गांवों की पहचान कर बैंक अथवा बी.सी.पॉइंट के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की बात कही। उन्होंने जालोर जिले की विख्यात जूतियाँ एवं जीरे का निर्यात को संगठित तरीके से बढ़ावा देने के साथ ही समस्त बैंकर्स को उद्योग में नवाचार व प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने के लिए ऋण प्रवाह करने की बात कही।
189544 Image 572b0644 0695 42da a6dd fde0d1b743b8
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बैंकर्स को सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में पात्र लोगों के लंबित प्रकरणों का आगामी 15 दिवस मे निस्तारण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अग्रणी बैंक अधिकारी रमेश कुमार ने योजनावार प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि बैंकों की जमाए तिमाही दिसम्बर 2024 में 6972.21 करोड़ ऋण रूपये 7925.88 करोड़ होकर जिले का साखानुपात 113.68 प्रतिशत हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का 4703.45 करोड़ के सापेक्ष दिसम्बर 2024 तक बैंको ने प्राथमिक क्षेत्र में कुल 4352.72 करोड़ के ऋण वितरित किए जो वार्षिक साख लक्ष्य का 92.54 प्रतिशत है।
नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी उत्तम डाबी ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक साख लक्ष्य योजना 5901.42 करोड़ जिले की समस्त बैंको को प्राथमिक क्षेत्र में सदन में प्रस्तुत कर अनुमोदन किया।
बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!