Home राज्य सरकार ने किया अनुदान राशि का भुगतान, किसानों को शीघ्र मिलेंगे रबी 2023-24 के बीमा क्लेम

सरकार ने किया अनुदान राशि का भुगतान, किसानों को शीघ्र मिलेंगे रबी 2023-24 के बीमा क्लेम

fasal bima rashi ka bhugtan
Demo Photo

चूरू, 15 जनवरी। रबी 2023-24 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम शीघ्र ही पात्र किसानों को उपलब्ध होंगे। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ जगदेव सिंह ने बताया कि योजना में किसानों द्वारा कुल 7.01 लाख हैक्टर फसलों के लिए कुल 6.79 लाख आवेदन कर फसलों का बीमा करवाया गया था। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर किसानों को देय फसल बीमा के क्लेम लम्बित थे। राज्य सरकार द्वारा बीमा कम्पनी को देय अनुदान राशि का पूर्ण भुगतान कर दिया है। रबी 2023-24 के फसल कटाई प्रयोग के आधार पर लगभग 160 करोड़ रुपए के देय क्लेम का किसानों को भुगतान किया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में ही किसानों को रबी 2023-24 के क्लेम का भुगतान होने की आशा है। रिलायन्स जनरल ईन्श्योरेन्स कम्पनी को किसानों के क्लेम जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!