Home | cooperative | सिरोही | सहकारी समिति मुख्यालय पर नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित

सहकारी समिति मुख्यालय पर नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 15 दिसम्बर | जिले की जैतावाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी समिति मुख्यालय पर समिति अध्यक्ष उत्तमलाल चौधरी एवं मफतसिंह राठौड़ की अगुवाई में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित किया गया। जिसमें तारा संस्थान उदयपुर के डॉक्टर शैलेश बख्शी एवं निर्मला धाकड़ की जांच टीम ने 300 से अधिक मरीजों का चेकअप किया ।

इसमें डॉक्टरों की टीम ने मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र समस्याओं की पहचान कर उपचार के लिए उचित परामर्श दिया । साथ ही जरुरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराएं गए । समिति व्यवस्थापक रणजीतसिंह सोलंकी द्वारा समिति कार्यक्षेत्र के किसानों एवं अन्य आमजन को नेत्र संबंधी समस्याओं का निशुल्क चेकअप करवाने पर तारा संस्थान उदयपुर का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!