Home | cooperative | जालोर | पुनर्गठन व सुव्यवस्थिकरण के उपरांत जालोर जिले में अब होंगे कुल 1382 मतदान केन्द्र

पुनर्गठन व सुव्यवस्थिकरण के उपरांत जालोर जिले में अब होंगे कुल 1382 मतदान केन्द्र

सार

Jalore News : मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, सुव्यस्थिकरण एवं भवन परिवर्तन के लिए भेजे गए प्रस्ताव का अनुमोदन किये जाने के उपरांत जालोर जिले में अब कुल 1375 के स्थान पर 1382 मतदान केन्द्र होंगे
02 1736 e1729168655157
File Photo

विस्तार

जालोर 17 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2025 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व प्रारम्भिक गतिविधियों के अंतर्गत मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, सुव्यस्थिकरण एवं भवन परिवर्तन के लिए भेजे गए प्रस्ताव का अनुमोदन किये जाने के उपरांत जालोर जिले में अब कुल 1375 के स्थान पर 1382 मतदान केन्द्र होंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. कलक्टर) जालोर राजेश मेवाड़ा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जालोर जिले मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन व सुव्यवस्थिकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव के अनुमोदन के उपरांत जालोर जिले के जालोर विधानसभा क्षेत्र (142) में 3 मतदान केन्द्रों के विभाजन व 3 मतदान केन्द्रों का नवसृजन के उपरांत अब कुल 261 मतदान केन्द्र, भीनमाल विधानसभा क्षेत्र (143) में 4 मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन व 1 मतदान केन्द्र के नवसृजन के उपरांत कुल 285 मतदान केन्द्र, सांचौर विधानसभा क्षेत्र (144) में 2 मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन व 1 मतदान केन्द्र के नवसृजन के उपरांत कुल 320 मतदान केन्द्र तथा रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (145) में 11 मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, 2 मतदान केन्द्रों के विभाजन व 2 मतदान केन्दों्र के नवसृजन के उपरांत कुल 254 मतदान केन्द्र होंगे। वही आहोर विधानसभा क्षेत्र (141) में 262 मतदान केन्द्र होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!