Home जयपुर सहकारिता विभाग सचिव एवं रजिस्ट्रार से सहकार नेता के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने की मुलाकात

सहकारिता विभाग सचिव एवं रजिस्ट्रार से सहकार नेता के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने की मुलाकात

सार

Jaipur News : सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सहकारिता विभाग शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर से मुलाकात कर बैकिंग सेक्टर एवं सहकारिता पर चर्चा की

See also  ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज यूनियन अपेक्स बैंक यूनिट की आमसभा संपन्न

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 18 सितम्बर | राजस्थान में सहकारिता विभाग शासन सचिव एवं पंजीयक सहकारी समितियां जयपुर की जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मंजू राजपाल को मिली हैं, आज सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने आईएएस अधिकारी मंजू राजपाल से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी,

02 1643 e1726666165749
रजिस्ट्रार से मुलाकात करते हुए आमेरा के नेतृत्व में शिष्टमंडल

सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने बताया कि शासन सचिव से मुलाकात के दौरान प्रदेश के अल्पकालीन, दीर्घकालीन सहकारी साख ढांचे की स्थिती, सहकारी बैकिंग की व्यवस्था, दशा एवं दिशा तथा सहकारी बैकिंग में मानव संसाधन नीति एचआरडी की आवश्यकता, बैंक एवं पैक्स की मूलभूत समस्याएं, कार्य संस्कृति, कार्मिक भर्ती, लंबित कार्मिक मुद्दो पर चर्चा हुई, तत्पश्चात रजिस्ट्रार ने सहकारिता एवं बैकिंग सेक्टर के प्रति संगठन के चिंतन एवं अपेक्षाओं पर सहमति व्यक्त की और संगठन नेतृत्व के साथ समय-समय पर सतत संवाद रखते हुए समाधान, सुधार एवं निर्णय के लिए आश्वस्त किया,

02 1644 e1726666194796
रजिस्ट्रार से मुलाकात के दौरान गुलदस्ता भेंट करते हुए सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा

वही, ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्प्लाईज यूनियन व ऑफ़िसर्स एसोसिएशन एवं सहकारी साख समितिया एम्पलाईज यूनियन ने भी सहकारी साख व्यवस्था में संस्थागत मज़बूती व बेहतर ग्राहक सेवा के साथ किसान ख़ुशहाली के लिए पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की, इस दौरान शिष्टमंडल में प्रतिनिधियों में अपेक्स बैंक से राकेश गुर्जर, विनोद मीणा, राजेंद्र कुमार, निधि खंडेलवाल, भूमि विकास बैंक से भँवर बोसाना, मुकेश पीपलीवाल, अमिता चौधरी, सीसीबी से मनीष गंगवाल, अनिता चंदेल आदि उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!