Home | cooperative | जयपुर | 1 अगस्त को होगी सहकारी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक

1 अगस्त को होगी सहकारी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक

02 976
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 23 जुलाई | प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में कार्यरत व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक एवं सेल्समैन का प्रतिनिधत्व करने वाले संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ (RSKS) की प्रदेश स्तरीय बैठक 1 अगस्त को होगी, हालांकि यह बैठक कहां होगी, इसकी सूचना नहीं दी गई हैं, लेकिन बैठक से एक दिन पूर्व यानि 31 जुलाई को इस बैठक के स्थान की सूचना सभी को दी जाएगी, इसकी जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता हनुमानसिंह राजावत ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संगठन के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगठन की एकता पर विशेष चर्चा किए जाने के साथ-साथ काफी समय से निष्क्रिय संगठन को पुनः प्रयास करके नये सिरे से मजबूत किए जाने के लिए कदम उठाए जाएगा, साथ ही, ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कर्मचारियों के वेतनमान में आ रही समस्याओं का निस्तारण करवाने को लेकर भी चर्चा होगी, श्री राजावत ने संगठन के प्रति समर्पित भावना रखने वाले समस्त जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों को इस बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!