Home जयपुर ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक कल चेन्नई में

ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक कल चेन्नई में

27021650 1990840331132629 6951587909893109922 o e1721144338544
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 16 जुलाई | देश में सहकारी बैंक कर्मियों के एकमात्र राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाइज फेडरेशन (AICBEF) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कल तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में आयोजित होगी, जिसमें राजस्थान से सहकार नेता एवं फ़ेडरेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभानसिंह आमेरा भी भाग लेंगे ।
सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पैक्स से लेकर अपेक्स एवं अरबन बैंक तक सहकारी ढाँचे को आर्थिक रुप से सुदृढ़ बनाने एवं सभी राज्यों में संगठन को मज़बूत बनाने सहित सहकारी बैंकों को सरकार से पुनर्पूंजीकरण सहायता उपलब्ध करवाने, सहकारी भूमि विकास बैंकों (PLDB) का संविलियन व समामेलन, अल्पकालीन सहकारी बैंकिंग में टू-टियर सिस्टम लागू करने, सहकारी बैंकों (CCB) का राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank) में विलयन, ईपीएस उच्च पेंशन लागू करना, सहकारी बैंकों (CCB) से आयकर धारा 80 पी को समाप्त कर आयकर फ्री करने, सहकारी बैंकों में नियंत्रण व सुधार के लिए रिजर्व बैंक के बी आर एक्ट प्रावधान सख्ती से लागू करने आदि सभी मुद्दों व माँगो पर चर्चा कर संगठनात्मक निर्णय लिए जांएगे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!