Home सिरोही फसल बीमा में देय सर्विस चार्ज की राशि का किया आंवटन

फसल बीमा में देय सर्विस चार्ज की राशि का किया आंवटन

सार

Sirohi News : केन्द्रीय सहकारी बैंक सिरोही ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों को फसल बीमा योजना में देय सर्विस चार्ज के तहत 2 लाख 91 हजार रुपए की राशि जारी की है

02 1390 e1709124633821

विस्तार

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 1 अप्रैल | केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) सिरोही ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों को फसल बीमा योजना में देय सर्विस चार्ज के तहत 2 लाख 91 हजार रुपए की राशि जारी की है। बैंक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर वर्ष 2023 में खरीफ फसल की उपलब्ध सूचना अनुसार डाटा का आंकलन के पश्चात रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर के निर्देश अनुसार फसल बीमा में देय सर्विस चार्ज के अनुपात में सहकारी समितियों को देय सर्विस चार्ज के तौर पर 2 लाख 91 हजार रुपए की राशि का शाखावार भुगतान करने के निर्देश दिए है। जिसमें सिरोही शाखा में 24 हजार 366, कालन्द्री शाखा में 31 हजार 157, पिण्डवाड़ा शाखा में 15 हजार 717, सवरुपगंज शाखा 21 हजार 487, आबूरोड़ शाखा में 4 हजार 973, माउंट आबू शाखा में 335, रेवदर और अनादरा शाखा में 41 हजार 694 एवं मंडार शाखा में 52 हजार 916 और शिवगंज शाखा में 98 हजार 378 रुपए की राशि जमा करने के निर्देश के क्रम में सर्विस चार्ज का विभाजन प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल से समितिवार अप्रूवल एप्लीकेशन का फार्मर शेयर का अनुपात निकालकर भुगतान करने के निर्देश आदेश के माध्यम से दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!