Home | cooperative | जयपुर | ऊर्जा मंत्री ने किया सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक शाखा भवन का लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री ने किया सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक शाखा भवन का लोकार्पण

02 1404 e1709530690111
जयपुर, 3 मार्च। दी कोटा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की शाखा दीगोद के नए भवन का रविवार को ऊर्जा मंत्री  हीरा लाल नागर ने लोकार्पण किया। ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सहकारिता के माध्यम से किसानों,  ग्रामीण एवं आमजन को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कोटा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक की शाखा दीगोद के लोकार्पण अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सुल्तानपुर श्रीमती कृष्णा शर्मा,बैंक के प्रबंध निदेशक बलविंदर सिंह गिल,  नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राम प्रसाद शर्मा , बैंक के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा,  बड़ी संख्या में ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष , संचालक मंडल के सदस्य , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!