Home बाड़मेर व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में सुपुर्द किया 10 लाख का चेक

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में सुपुर्द किया 10 लाख का चेक

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की राशि का चेक देते हुए

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क | 16 फरवरी | जिले की बाटाडू ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यक्षेत्र के लुनाडा ग्राम के ऋणी सदस्य गंगाराम पुत्र जियाराम जाट का सड़क दुर्घटना से निधन होने पर उनके वारिस श्रीमति हीरोंदेवी को केन्द्रीय सहकारी बैंक की बाटाडू शाखा द्वारा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख की राशि का चेक शाखा प्रबंधक मोतीलाल सुथार, समिति व्यवस्थापक रविन्द्र शर्मा, बैकिंग सहायक सुशील तिवारी, पूनमाराम गोदारा, विशन जांगिड़, हरखाराम द्वारा सुपुर्द किया गया। वही, बाटाडू समिति व्यवस्थापक ने बताया कि समितियों के ऋणी सदस्यों का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में नाममात्र के प्रीमियम कटौती पर 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा क्लेम देय है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!