Home | cooperative | जयपुर | कस्टम हायरिंग केन्द्र होंगे मोबाइल एप्प पर रजिस्टर्ड

कस्टम हायरिंग केन्द्र होंगे मोबाइल एप्प पर रजिस्टर्ड

02 1321
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 3 फरवरी | प्रदेश की जीएसएस व केवीएसएस के माध्यम से संचालित कस्टम हायरिंग केन्द्र अब कृषि विभाग के राज किसान कस्टम हायरिंग केन्द्र एप्प पर रजिस्टर्ड होगे । इसके लिए कृषि आयुक्तालय के उप निदेशक कृषि (अभि.) राजीव आचार्य ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर को पत्र भेजकर निर्देशित किया हैं कि कस्टम हायरिंग केन्द्र को विभागीय पोर्टल राज किसान कस्टम हायरिंग केन्द्र एप्प पर रजिस्ट्रेशन किया जाए, ताकि कस्टम हायरिंग एप्प के माध्यम से किसानों को प्रदत्त की जाने वाली सेवाओं की बुकिंग की जा सकें और एप्प के माध्यम से कृषक किराये पर ट्रेक्टर एवं यंत्र अपनी सुविधानुसार बुक करा कर सेवाएं प्राप्त कर सकें । इसके लिए कृषि आयुक्तालय ने सहकारिता विभाग से अधिकारी का नाम, अधिकारी का पदनाम, कार्यालय का नाम, मो. नम्बर और एसएसओ डी की जानकारी मांगी है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!