Home | जयपुर | विधानसभा अध्‍यक्ष का निर्वाचन गुरूवार को, विधायक श्री देवनानी ने विधानसभा अध्‍यक्ष के लिए पाँच नामांकन पत्र प्रस्‍तुत किये

विधानसभा अध्‍यक्ष का निर्वाचन गुरूवार को, विधायक श्री देवनानी ने विधानसभा अध्‍यक्ष के लिए पाँच नामांकन पत्र प्रस्‍तुत किये

128022 HomePage 114fa3bc 6ccf 414a a099 d5b56418364b

जयपुर, 20 दिसम्‍बर। सोलहवीं राजस्‍थान विधासभा के लिए निर्वाचित विधायक श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्‍थान विधानसभा में अध्‍यक्ष पद के लिए पाँच नामांकन पत्र विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष प्रस्‍तुत किये। प्रमुख सचिव श्री शर्मा के समक्ष प्रस्‍तुत पाँच नामांकन पत्रों में प्रथम नामांकन पत्र में मुख्‍यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के प्रस्‍ताव को पूर्व उप मुख्‍यमंत्री श्री सचिन पायलट ने अनुमोदन किया। दूसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री अशोक गहलोत के प्रस्‍ताव को विधायक श्री गोविन्‍द सिंह डोटासरा ने अनुमोदन किया। तीसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के प्रस्‍ताव को विधायक श्री राजकुमार रोत ने अनुमोदन किया। इसी प्रकार चौथे नामांकन पत्र में उप मुख्‍यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी के प्रस्‍ताव को विधायक श्री चन्‍द्रभान सिंह चौहान ने अनुमोदन किया। पांचवे नामांकन में विधायक श्री हनुमान बेनीवाल के प्रस्‍ताव को विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अनुमोदन किया।  प्रमुख सचिव श्री शर्मा ने बताया कि गुरूवार को विधानसभा अध्‍यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!