Home | राज्य | विभागों द्वारा योजनाओं में पात्र ग्रामीणों का रजिस्ट्रेशन कर किया लाभांवित

विभागों द्वारा योजनाओं में पात्र ग्रामीणों का रजिस्ट्रेशन कर किया लाभांवित

128007 Image 9073b6b4 3bfb 40a5 87b5 80b3c32b9bf9

जालोर 20 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को जागरूकता वैन सायला के जीवाणा व मेंगलवा ग्राम पंचायत पहुँची जिस पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जागरूकता वैन का स्वागत किया। जागरूकता वैन द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया साथ ही विभागों द्वारा हेल्प डेस्क पर योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
इस अवसर पर सायला उपखण्ड अधिकारी ताराचंद वैंकट, तहसीलदार हीरसिंह चारण, विकास अधिकारी मनमोहन मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इन योजनाओं का मिल रहा लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत-पीएमजेवाई, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना-एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर नल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पी.एम. प्रमाण व नेनो फर्टीलाईजर्स सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को जोड़ा जा रहा है

मेंगलवा में ड्रोन द्वारा नैनो फर्टिलाइजर छिड़काव का किया प्रदर्शन

128007 Image cdeb2f26 bef7 4bac 9b81 1db1d235ee31

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सायला पंचायत समिति की मेंगलवा ग्राम पंचायत में ड्रोन द्वारा नैनो फर्टिलाइजर छिड़काव का प्रदर्शन कर कृषकों को नैनो फर्टिलाइर का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को जैविक खेती के प्रयोग तथा इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!