Home | cooperative | राज्य | विधानसभा आम चुनाव में खड़े 44 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन

विधानसभा आम चुनाव में खड़े 44 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन

जालोर 10 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान जालोर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में खड़े 44 अभ्यर्थियां को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान जिले की पांचों विधानसभाओं में 44 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिसमें सर्वाधिक आहोर विधानसभा क्षेत्र में 14 उम्मीदवार, रानीवाड़ा व सांचौर विधानसभ में 9-9 तथा जालोर व भीनमाल विधानसभा में 6-6 उम्मीदवारी चुनावी मैदान में खड़े हैं जिन्हें संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।
उन्होंने बताया कि आहोर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के छगनसिंह राजपुरोहित को कमल, बहुजन समाज पार्टी के मसरा राम को हाथी, इंडियन नेशनल काँग्रेस की सरोज चौधरी को हाथ, अभिनव राजस्थान पार्टी के अशोक कुमार को अलमारी, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के गोपाल परमार को केतली, गण सुरक्षा पार्टी के छगनाराम को बैटरी टार्च तथा निर्दलीय उम्मीदवार करण राईका को ऑटो-रिक्शा, करण सिंह थांवला को गन्ना किसान, चन्दन सिंह को बल्ला, भूदरमल को गैस सिलेण्डर, भेराराम को गुब्बारा, रामदेव देवासी को बाल्टी, सूरज राठौड़ को सेब व हनुमान सिंह को एअरकंडीस्नर चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
जालोर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के ओम प्रकाश चौहान को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के जोगेश्वर गर्ग को कमल, इंडियन नेशनल काँग्रेस की रमीला मेघवाल को हाथ तथा निर्दलीय उम्मीदवार पवनी देवी को अलमारी, भगवानाराम को बल्लेबाज व रामलाल मेघवाल को ऑटो-रिक्शा चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। वही भीनमाल विधनसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूरा राम को कमल, इंडियन नेशनल काँग्रेस के समरजीत सिंह को हाथ, अभिनव राजस्थान पार्टी के कृष्ण कुमार राजपुरोहित को बैटरी टार्च तथा निर्दलीय उम्मीदवार टीकमा राम भाटी को गैस सिलेण्डर, रमेश कुमार को बल्ला व रमेश कुमार भण्डारी को गैस का चूल्हा चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
इसी प्रकार सांचौर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के देवजी पटेल को कमल, आम आदमी पार्टी के राम लाल बिश्नोई को झाडू, बहुजन समाज पार्टी के डॉ. शमशेर अली सैय्यद को हाथी, इंडियन नेशनल काँग्रेस के सुखराम विश्नोई को हाथ, राष्ट्रीय लोकतान्त्रित पार्टी के डॉ. सुरेश सागर को बोतल तथा निर्दलीय उम्मीदवार गोरधन राम को एअरकंडीस्नर, जीवाराम चौधरी को बल्ला, दिनेश सिंह को फलों से युक्त टोकरी व शंकर लाल दर्जी को सिलाई की मशील चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से नारायण सिंह देवल को कमल, इंडियन नेशनल काँग्रेस के रतन देवासी को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के लाखाराम को हाथी, बहुजन मुक्ति पार्टी के नरपतसिंह को चारपाई, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के भरत कुमार को केतली, स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी के रमेश कुमार गर्ग को नागरिक तथा निर्दलीय उम्मीदवार अमृतलाल राजपुरोहित को बल्ला, पारसा राम को एअरकंडीस्नर व मसरूराम को अलमारी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!