Home | cooperative | राज्य | व्यय पर्यवेक्षक करेंगे प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों का अवलोकन

व्यय पर्यवेक्षक करेंगे प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों का अवलोकन

जालोर 9 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की बैठक लेकर उनके द्वारा चुनाव में किया जाने वाले व्यय के लेखों का प्रत्याशी रजिस्टर, रैली एवं अन्य व्ययों का तथा लेखा दल द्वारा संधारित छाया रजिस्टर का निरीक्षण करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार व्यय पर्यवेक्षक राकेश चिंतागुमपुल्ला की उपस्थिति में 10 नवम्बर, शुक्रवार को पूर्वान्ह आहोर व अपरान्ह जालोर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों तथा 14 नवम्बर को भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की प्रथम बैठक आयोजित की जायेगी।
इसी प्रकार व्यय पर्यवेक्षक आनंद बांटिया की उपस्थिति में 14 नवम्बर को रानीवाड़ा विधनसभा क्षेत्र तथा 15 नवम्बर को सांचौर विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की प्रथम बैठक आयोजित की जाएगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!