Home | राज्य | बुधवार को जालोर जिले में 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिए वापस

बुधवार को जालोर जिले में 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिए वापस

जालोर 8 नवम्बर। जिले में विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान नाम निर्देशन वापसी के तहत बुधवार को 3 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर वापस लिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत नामांकन वापसी के तहत बुधवार को जिले में 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए। बुधवार को आहोर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी के उम्मीदवार मादाराम ने अपना नामांकन वापस लिया। इसी प्रकार भीनमाल विधानसभा में अभिनव लोकतंत्र पार्टी के रेखाराम चौधरी व निर्दलीय मोहनलाल ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। वही बुधवार को जालोर, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा में किसी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।  उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के तहत अंतिम दिवस नवम्बर, गुरूवार को मध्यान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!