Home | cooperative | राज्य | शनिवार को जिले में 14 अभ्यर्थियों ने 26 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए

शनिवार को जिले में 14 अभ्यर्थियों ने 26 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए

02 1140
File Photo

जालोर 4 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 की नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत शनिवार को जिले में 14 अभ्यर्थियों ने 26 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
उप निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत नाम निर्देशन प्रस्तुति के छठें दिन शनिवार को आहोर विधानसभा क्षेत्र से छगनसिंह ने भारतीय जनता पार्टी से 2 नामांकन एवं छगना राम ने गण सुरक्षा पार्टी से 2 नामांकन प्रस्तुत किए तथा वैजयंति कुमारी, शंकर, गेनाराम व भूदरमल ने निर्दलीय के रूप में 1-1 नामांकन दाखिल किया। वही जालोर विधानसभा क्षेत्र से रमिला कुमारी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से 4 नामांकन एवं पवनी देवी ने निर्दलीय के रूप में 2 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
इसी प्रकार भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण कुमार ने बहुजन समाज पार्टी से 1 नामांकन तथा सुरेन्द्र कुमार बिश्नोई व रमेश कुमार भण्डारी ने निर्दलीय के रूप में 1-1 नामांकन दाखिल किया। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नारायण सिंह देवल ने भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय के रूप में 1-1 नामांकन तथा रतन ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से 3 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
वही सांचौर विधानसभा से सुखराम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से 4 नामांकन पत्र सांचौर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!