Home | cooperative | जोधपुर | हाईकोर्ट ने प्रमुख सहकारिता सचिव समेत अन्य पक्षों से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने प्रमुख सहकारिता सचिव समेत अन्य पक्षों से मांगा जवाब

02 1048
File Photo

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 20 अगस्त I राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केन्द्रीय सहकारी बैंक सिरोही में एसीबी जांच में दोषी पाए गए सीसीबी स्टोनो के कार्यरत की जांच नहीं होने से जुड़े मामले में राज्य सरकार के प्रमुख शासन सचिव सहकारिता विभाग, रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग, सीसीबी प्रशासक, सीसीबी एमडी, उमा शंकर दवे को नोटिस जारी कर 1 माह में जवाब तलब किया है । हाईकोर्ट के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी की एकलपीठ ने यह अंतरिम आदेश सिरोही जिले के निवासी भूपतसिंह राव द्वारा एडवोकेट नितिन त्रिवेदी के जरिए दायर की गई याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए जारी किए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!