Home | cooperative | राज्य | जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निः शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना के शुभारम्भ पर सियाणा में उचित मूल्य की दुकान का किया अवलोकन

जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निः शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना के शुभारम्भ पर सियाणा में उचित मूल्य की दुकान का किया अवलोकन

02 1046
जालोर 16 अगस्त। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार सायं मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के शुभारम्भ के तहत पहले ही दिन सियाणा स्थित उचित मूल्य की दुकान पहुंच वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया।
जिला कलक्टर निशान्त जैन द्वारा इस दौरान लाभार्थियों से संवाद करते हुए फूड पैकेट का वितरण किया। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से फूड पैकेट पोस मशीन की निर्धारित प्रक्रिया को अपनाते हुए वितरित करने को लेकर रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार, जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह, विकास अधिकारी भोमसिंह इंदा, रसद विभाग प्रवर्तन निरीक्षक नमिता नरवाल सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!