Home बाड़मेर कोटड़ा समिति में निःशुल्क अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना की हुई शुरुआत

कोटड़ा समिति में निःशुल्क अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना की हुई शुरुआत

पात्र लाभार्थियों को किट का वितरण करते हुए

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 15 अगस्त I जिले की कोटड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में संचालित उचित मूल्य की दूकान पर आज समिति अध्यक्ष गुलाबसिंह, सरपंच प्रतिनिधि चोथाराम, पूर्व समिति अध्यक्ष हिंदूसिंह व चुतरसिंह, समिति व्यवस्थापक गोतम चंद शर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट वितरण योजना का शुभारंभ हुआ । जिसमें महिलाओं को निशुल्क फूड पैकेट किट वितरण कर योजना का शुभारंभ किया गया । इस दौरान ग्राम पंचायत कोटड़ा ग्राम विकास अधिकारी पंकज जीनगर, समिति उपाध्यक्ष जालमसिंह, संचालक मण्डल सदस्य दानसिंह पुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!