
जालोर 29 अप्रेल। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने शनिवार को चितलवाना पंचायत समिति की हाडेचा ग्रा.पं. में प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर व महंगाई राहत के मोबाईल कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कैंप में राज्य के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए 24 अप्रेल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं। इन महंगाई कैंपों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना, इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किया जाकर आमजन को महंगाई से राहत दिलाई जा रही हैं।
महंगाई राहत कैंपों के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाआे के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने पर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। उन्होंने केम्प प्रभारी, सहप्रभारी और अधिकारियो, कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश देते हुए कहा की 24 अप्रेल से 30 जून तक संचालित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों के दौरान कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।
इस दौरान चितलवाना उपखण्ड अधिकारी हनुमानाराम, विकास अधिकारी मूलेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने आए लाभार्थी उपस्थित रहे।


