Home जालोर एस.बी.आई. सायला शाखा में ग्राहक सेवा केन्द्र दिवस (सी.एस.पी. डे) पर शिविर का आयोजन

एस.बी.आई. सायला शाखा में ग्राहक सेवा केन्द्र दिवस (सी.एस.पी. डे) पर शिविर का आयोजन

जालोर 25 जनवरी। भारतीय स्टेट बैंक, सायला द्वारा सी.एस.डे पर सम्पूर्ण देश में वित्तीय साक्षरता शिविर तथा बैंक मित्र सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। 
      ंवित्तीय साक्षरता सलाहकार परमानन्द भट्ट ने बताया कि आज के दिवस ही भारतीय रिजर्व बैक द्वारा वित्तीय साक्षरता व डिजिटल लेनदेन को बढाने के लिए बैंक मित्र प्रणाली लागू की गयी थी, आज सम्पूर्ण देश में हजारों बैंक मित्र बैकिंग सेवाएँ दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक दे रहे हैं, सायला में आयोजित शिविर में स्थानीय शाखा प्रबंधक व  बैंक मित्रों के अलावा बड़ी संख्या में ग्राहकों ने सहभागिता की। किसानों को जहाँ, किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी, वही उन्हें समय पर लेनदेन के फायदों, एकमुश्त ऋण समाधान योजना, बीमा तथा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन के फायदों से अवगत भी करवाया गया।
—000—

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!