Home जयपुर राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 के लोगो का हुआ विमोचन- 28 अप्रेल से 7 मई, 2023 तक जवाहर कला केन्द्र में आयोजित होगा

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 के लोगो का हुआ विमोचन- 28 अप्रेल से 7 मई, 2023 तक जवाहर कला केन्द्र में आयोजित होगा

Logo of National Cooperative Spices Fair-2023 released 

जयपुर, 25 अप्रेल। रजिस्ट्रार सहकारिता, श्री मेघराज सिंह रतनू ने मंगलवार को यहां सहकार भवन में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 के लोगो का विमोचन किया। जवाहर कला केन्द्र में 28 अप्रेल से 7 मई, 2023 तक राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 का आयोजन होगा। इस मौके पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार, प्रथम श्री राजीव लोचन शर्मा, महाप्रबंधक कॉनफैड, श्री अनिल कुमार एवं श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
इस मौके पर श्री रतनू ने कहा कि योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए जैविक उत्पादों को कॉनफैड बड़े स्तर पर लोगों को उपलब्ध कराए। कॉनफैड गुणवत्ता को बरकरार रखे। उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित होने वाला सहकार मसाला मेला अब राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त कर चुका है और जयपुरवासियों को इस मेले की प्रतीक्षा रहती है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!