Home | cooperative | जयपुर | सहकारी डेयरी संस्थाओं से किसानों की आय पर प्रभाव सम्बन्धी शोध निष्कर्षों से अवगत कराया

सहकारी डेयरी संस्थाओं से किसानों की आय पर प्रभाव सम्बन्धी शोध निष्कर्षों से अवगत कराया

02 928 e1682427616935
राज्यपाल से सेवानिवृत्त आईएएस श्री खेमराज चौधरी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर, 25 अप्रैल। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में सेवानिवृत्त आईएएस एवं राज्य सरकार में पदोन्नति प्रकरणों से सम्बन्धित परीक्षण समिति के अध्यक्ष श्री खेमराज चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को राजस्थान में सहकारी डेयरी संस्थाओं का किसानों की आय पर प्रभाव विषयक अपने शोध के निष्कर्षों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के अथक प्रयासों से राजस्थान वर्ष 2021-22 में दुग्ध उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान पर आ गया है और प्रदेश में दुग्ध प्रोसेसिंग एवं विपणन तंत्र को मजबूत कर यहां के दुग्ध उत्पादकों को और अधिक लाभान्वित किया जा सकता है। श्री चौधरी ने बताया कि शोध अध्ययन करने के उपरान्त उन्हें अपेक्स विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा पीएच.डी की उपाधि हेतु योग्य माना गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!